CHHAPRA DESK- सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत बेलकुंडा चंवर में नंग-धड़ंग सिरकटी लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देर शाम होने और चंवर में अंधेरा छाने के कारण उसका सिर बरामद नहीं किया जा सका है. शव का नंग-धड़ंग मिलना भी रहस्य बना हुआ है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है सूचना के बाद जलालपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है. इस संबंध में जलालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत फुटानी बाजार के बेलकुंडा चंवर से संध्या पहर एक नंग-धड़ंग सिरकटी लाश बरामद की गई है, जिसके सिर की तलाश जारी है. वही पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

