CHHAPRA DESK- सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर बंगराघाट पुल मार्ग स्थित चकिया पोखरा के समीप तेज गति हाइवा गाड़ी ने साइकिल सवार एक युवक को धक्का मार दिया. इस घटना में साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर गांव निवासी अखिलेन्द्र कुंवर के रूप में हुई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चिंतामनपुर गांव निवासी अखिलेन्द्र कुंवर सतजोड़ा बाजार से मवेशी का दवा लेकर साइकिल से वापस घर लौट रहा था. उसी दौरान चकिया पोखरा के समीप पीछे से आ रहे हाइवा गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया. इस घटना में अखिलेन्द्र कुंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया और मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के इमिलिया ढाला के समीप गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछाकर गाड़ी को पकड़ लिया है.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है. युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के कारुण चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया.
तेज गति हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत ; ग्रामीणों ने किया पीछा तो हाइवा छोड़ भागा चालक

