CHHAPRA DESK- - सारण जिला के जनता बाजार थाना अंतर्गत दयालपुर गांव के समीप तेज गति स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के जंगल बेलास दंदासपुर गांव निवासी सादिक अहमद के 47 वर्षीय पुत्र नौशाद अहमद के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि नौशाद अहमद गांव स्थित बाजार पर छाता बनाने का काम करते थे. बीती देर संध्या पैदल घर लौट रहे थे, उसी बीच दयालपुर गांव के समीप तेज गति स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया था. सदर अस्पताल में देर रात उपचार के क्रम में उनकी मौत हुई है. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


