CHHAPRA DESK - सारण जिला से एक दर्दनाक एवं हृदयविदारक घटना सामने आ रही है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो मासूम जुड़वा भाइयों की मौके पर मौत हुई है. इस घटना के बाद दोनों बच्चों के शव के चीथरे उड़ गए, जिन्हें समेटना भी मुश्किल हो गया. इस घटना के बाद उनके घर परिवार सहित गांव में मातम छा गया. घटना छपरा-सिवान रेल खंड स्थित दाउदपुर रेलवे स्टेशन के समीप की है. मृत दोनों मासूम बच्चों की पहचान दाउदपुर चट्टी निवासी भूखल नट के 5 वर्षीय जुड़वा पुत्र सूरज और सागर के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भूखल नट का घर रेलवे लाइन के समीप ही है. आज उनकी मां ने दोनों को खिलापिला कर बर्तन चौका में लग गई. उस दौरान दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर चले गए. तभी ट्रेन आ गई और बच्चे यह नहीं समझ पाए कि उन्हें रेलवे ट्रैक से हटना है और इतनी देर में ट्रेन ने दोनों को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गई. हालांकि समीप के गांव के लोगों ने यह दिल दहला देने वाली दृश्य देखी और यह बात आग की तरह फैल गई. इस घटना के बाद घर परिवार में चीख-पुर मचा हुआ है. वहीं सूचना के बाद रेल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.
ट्रेन की चपेट में आने से दो मासूम जुड़वा भाइयों की मौत ; बचे सिर्फ चीथरे व घर में ची'ख


