CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत मशरक के अस्पताल चौक के समीप ठगों ने एक महिला को रूपए जमा करने का झांसा देकर कागज के बंडल के बदले 16 हजार रुपये ठग लिये. ठगी का शिकार महिला इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवा सढवारा गांव निवासी प्रेमा मांझी‌ की पत्नी पन्ना देवी बताई गई है. महिला ने बताया कि महावीर चौक अवस्थित सेंट्रल बैंक की की शाखा से रुपये निकालकर वह जैसे ही बाहर निकली, दो लोग उनका पीछा करने लगे. कुछ दूर जाने के बाद ठगों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और बोला कि उसके पास नोटों की गड्डी हैं. उसे वह बैक में जमा करा दे. उसी दौरान उसे नोटों की गड्डी थमा दी और उसका रूपया लेकर फरार हो गए. महिला ने जब बंडल खोला तो उसमें कागज की गड्डी थी और ऊपर एक पांच सौ रुपए का नोट था. इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.