CHHAPRA DESK - छपरा शहर स्थित एक शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक के द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत व छेड़खानी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वह शिक्षक विद्यालय में गणित पढ़ाता था और अपना नाम राजा बतलाता था. जिसका पूरा नाम इमाम राजा बताया गया है. जो कि जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के असांव गांव का रहने वाला है. वह फिलहाल शहर के कटहरीबाग मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है. वह लव जिहाद को ले एक छात्रा को फांसने का प्रयास करता था और विद्यालय में उसके साथ अश्लील हरकत करता था. जिसकी शिकायत छात्रा के द्वारा अपने घर वालों से की गई और आज विद्यालय में पुनः: उसके द्वारा छेड़खानी किए जाने के बाद घर वाले पहुंचे और उस शिक्षक की पकड़ कर विद्यालय में ही जमकर पिटाई शुरू कर दी. जिसके बाद उसे पीटते हुए भगवान बाजार थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ प्राथमिक की प्रक्रिया की जा रही है.
शिक्षक की इस हरकत से आक्रोश
शिक्षा के मंदिर में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक के प्रति लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. वहीं कई अभिभावक भी विद्यालय के बाहर पहुंचे और उस शिक्षक की पिटाई में जुट गए. बाद में पता चला कि वह शिक्षक कई अन्य छात्राओं पर भी डोरे डाल रहा था. बताया जा रहा है कि एक छात्रा द्वारा अपने घर पर इसकी शिकायत किये जाने के बाद मामला खुल गया.
छात्रा ने प्रिंसिपल से भी किया था शिकायत
इस घटना के संबंध में छात्रा के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा करीब एक महीने पहले विद्यालय के प्रिंसिपल से शिकायत की गई थी कि इमाम राजा शिक्षक उसे पढ़ने की बजाय परेशान कर रहा है, लेकिन विद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. तब जाकर उसने अपने घर पर इसकी शिकायत की.
मैथ में फेल कराने की धमकी देकर करता था अश्लील हरकत
शिक्षक इमाम राजा का अंदाज पूरी तरह शातिराना है. वह छात्रों को गणित विषय में फेल कराने की धमकी देकर उन्हें बातचीत करने के लिए राजी करता था और व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भी भेजा करता था. इसके साथ ही वह छात्रों से विद्यालय परिसर में ही छेड़खानी भी करता रहा है. सब कुछ मिलाकर मामला लव जिहाद में लड़कियों को फंसाना ही है. लेकिन मामला खुल गया और अब वह सलाखों के पीछे है.
क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष
इस मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है. छात्रा के मोबाइल फोन और चैटिंग के स्क्रीनशॉट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी. प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


