CHHAPRA DESK- सारण जिला के दरियापुर थाना अंतर्गत मंगलपाल नुरन गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे से बरामद किया गया. जिसके बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलपाल नुरन गांव निवासी रामबाबू महतो की छत्तीस वर्षीय पत्नी रीता देवी बताई गई है. बताया जा रहा है कि उसके द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी किया गया है. फिलहाल उसके मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के क्रम में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद उसे मायके वालों को सौंप दिया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान उसके मौत के विषय में कोई भी कुछ बताने से हिचकते रहा. प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का बताया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही विशेष जानकारी देने की बात बताई जा रही है.