CHHAPRA DESK - सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक युवक को गोली मारी गई है. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की बताई गई है. गोली लगने से जख्मी युवक 22 वर्षीय प्रियांशु कुमार बताया गया है. बताया जाता है कि बीती देर रात उसके सिर में गोली मारी गई है. गंभीर स्थिति में उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस विषय पर पूछे जाने पर मशरक थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रियांशु के सिर में गोली लगी है. फिलहाल घटना के विषय में यह जानकारी नहीं हो पाई है की गोली क्यों और किसने मारी है. मामला यारी-दोस्ती में गोली चलाए जाने का बताया जा रहा है. फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.
युवक के सिर में अपराधियों ने मारी गोली ; गंभीर स्थिति में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

