SIWAN DESK - सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक कैदी नगर थाना से फरार हो गया हैं. फरार कैदी की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली दीनदयाल नगर निवासी आदित्य कुमार उर्फ गणेश के रूप में हुई हैं. आदित्य उर्फ गणेश को नगर थाना पुलिस ने पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया था. रविवार की रात नगर थाना पुलिस ने आदित्य उर्फ गणेश को उसके घर के पास गिरफ्तार किया था. आज अल सुबह करीब 4 बजे के आस पास उसने पुलिस से कहा कि उसे शौचालय जाना है. जब उसे शौचालय लेकर जाया जा रहा था कि तभी उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वो फरार हो गया. नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे के आसपास वो थाना में तैनात सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


