CHHAPRA DESK- छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ला स्थित नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव के कारण डूब गया. हालांकि परिवार वालों ने तत्परता दिखाते हुए बाढ़ के पानी में उसकी तलाश शुरू कर दी और कुछ देर में उसे नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक मयंक कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इतना सुनते ही परिवार वालों का आक्रोश फूट पड़ा और सदर अस्पताल में जमकर हो हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार एवं भगवान बिहार थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया. मृत युवक नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी संजीत चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र राजा शर्मा बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहल्ला में उनके घर के अंदर तक बाढ़ का पानी घुसा हुआ है. इसी क्रम में मोहल्ले के पांच-सात लड़के बाढ के पानी में नहाते-नहाते नदी की तरफ चले गए और तेज धारा में बहने लगे. उस दौरान अन्य लड़के तो किसी तरह बच के निकल गए लेकिन राजा शर्मा तेज बहाव के कारण डूब गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में चलांग लगाकर उसकी खोजबीन प्रारंभ की, लेकिन जब तक उसके शव को नदी से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हालांकि परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मयंक कुमार के द्वारा ईसीजी कराए जाने के बाद बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है. इतना सुनते ही परिवार वालों का आक्रोश भड़क उठा और उन लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया.