CHHAPRA DESK- - पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर पुलिस गस्ती को धत्ता बताते हुए चोरों ने एक महिला यात्री को ट्रेन में चढ़ाने के बहाने उसका रुपया और आभूषण से भरा पर्स चोरी कर लिया. आपाधापी में महिला तो ट्रेन में सवार हो गई लेकिन जैसे ही अपने बैग में पर्स को खोजा तो पाया कि पर्स चोरी हो चुका है. इस मामले में पीड़ित महिला के पुत्र जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी सितेश सिंह के पुत्र रोहित कुमार के द्वारा जीआरपी थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. थाना को दिए गए अपने आवेदन में उनके द्वारा बताया गया कि आज उनके पिता व मां निर्मला देवी दोनों गांव जाने के लिए छपरा जंक्शन पर पहुंचे थे, जहां उनके पिता ट्रेन में चढ़ गये. जबकि उनकी मां ट्रेन में नहीं चढ पाई और ट्रेन खुल गई. जिसके बाद एक युवक उनके पास पहुंचा और बोला की चाची घबराईए मत मैं आपको दूसरी ट्रेन में चढ़ा देता हूं. इसके बाद वह जीआरपी थाने के समीप फुट ब्रिज के पास से उनको लेकर प्लेटफार्म पर आगे बढ़ गया और फिर दो नंबर प्लेटफार्म पर ले जाकर उन्हें एक ट्रेन में चढ़ा दिया. ट्रेन में चढ़ाने के बाद जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो पाया कि उसमें से पर्स गायब है, जिसमें उनका छोटा मोबाइल के साथ उनका मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, गले का एक सोने का एक चेन, नकद ₹6500 रखा था. मम्मी कृष्ण ज्ञान में आने के बाद जीआरपी थाना अध्यक्ष के द्वारा जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बदमाश की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है.
छपरा जंक्शन पर महिला यात्री को ट्रेन में चढ़ाने के दरम्यान नकद व आभूषण का बैग चोरी
