CHHAPRA DESK- छपरा जंक्शन पर आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 13.695 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पंकज चुघ के निर्देश पर सघन जांच और निगरानी के दौरान की गई. इस संदर्भ में सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पुराने मालगोदाम के पास पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध युवक को पिट्ठू बैग और थैले के साथ पकड़ा गया. तलाशी लेने पर दोनों बैग से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसकी कुल कीमत 12,800 रुपये आंकी गई है. शराब बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी. गिरफ्तार आरोपित वैशाली जिले के काजीपुर थाथर थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर राम का पुत्र दीपक राम बताया जाता है. आरपीएफ की टीम ने जब्ती सूची तैयार कर आरोपित और बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी छपरा को सौंप दिया. इस मामले में जीआरपी छपरा थाना कांड संख्या 238/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई है. टीम मे रामनाथ, आनंद कुमार, हेमंत कुमार, दिलीप कुमार शामिल थे. वही मामले की जांच जीआरपी के उप निरीक्षक धरनीधर यादव कर रहे हैं.