CHHAPRA DESK - छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला में एक युवती ने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. इस घटना के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है. मृत युवती स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी जयप्रकाश शर्मा की 21 वर्षीय पुत्री ईशा कुमारी बताई गई है. इस मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से हिचकते रहे. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. अब यह जांच का विषय है कि युवती ने किन कारणों से फंदा लगाकर खुदकुशी किया, जो कि जांच के बाद ही कहा जा सकेगा. वैसे दबी जबान से लोग प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या किए जाने की बात बतला रहे है. फिलहाल जांच जारी है.