CHHAPRA / GOPALGANJ DESK- सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमा गांव के समीप एनएच 227 ए राम जानकी पथ के किनारे पोखर से एक महिला के शव को बरामद किया गया. जिसके बाद शव की पहचान गोपालगंज निवासी के रूप में की गई. पहचान के बाद इस घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख विलाप करना शुरू कर दिया. मृत महिला की पहचान गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के शामपुर देकुली गांव निवासी स्व पारस तिवारी की 65 वर्षीय पत्नी रमावती देवी के रूप में हुई. इस संबंध में उनके पुत्र संतोष तिवारी ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी और उनका रिश्तेदारी कवलपुरा मठिया गांव में हैं. उन्होंने बताया कि वह भटक गयी थी. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पोखरें के घाट पर साड़ी और चप्पल देख उन लोगों ने जब पोखरें में देखा तों महिला का शव देखा गया तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को बाहर निकाला और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान के लिए प्रचार की गयी, तो महिला की पहचान हुई. परिजनों के थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया.