CHHAPRA DESK - सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां रिश्ते में मामा लगने वाले ओझा ने झाड़-फूंक करते-करते अपनी भांजी का ही रेप कर दिया. मामला खुलने के बाद पॉक्सो एक्ट में उसे अब जेल की हवा खानी पड़ेगी. मामला सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. गिरफ्तार ओझा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के टरवामठिया गांव निवासी वीर बहादुर महतो उर्फ बहारन महतो बताया गया है. सोनपुर थानान्तर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने के संबंध में पीड़िता के फर्दब्यान के आधार पर सोनपुर थाना कांड संख्या-750/26 पोक्सो एक्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त वीर बहादुर महतो उर्फ बहारन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशोरी की तबीयत खराब रहने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह टोटरम करता है और कुछ टोटरम करने के लिए कहा. जिस पर उसके घर वाले राजी हो गए और मौका मिलते ही उसने रिश्ते में भांजी लगने वाली किशोरी के साथ मुंह काला कर लिया.
रिश्ते को किया शर्मसार ; झाड़-फूंक के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म ; पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल


