CHHAPRA DESK- आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पंकज चुध के निर्देश पर आरपीएफ, सीआइबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर सिवान जिले के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र का शंकरपुर गांव निवासी रविंद्र महतो का पुत्र अमित कुमार बताया जाता है.वही पुलिस ने उसके पास से से 9.96 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कीमत 8480 रुपये बताई गई है. इस संदर्भ में सीआईबी प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 13106 के छपरा जंक्शन पहुंचने पर प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के पश्चिमी साइड में मा भवानी फूड्स वाटर वेडिंग मशीन के पश्चिम यात्री बेंच के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक की पन्नी में तथा शरीर से बांधकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई. वही उसके पास से रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की की 10 बोतल, 8 पीएम गोल्ड व्हिस्की की 37 बोतल तथा मैजिक मोमेंट्स रिमिक्स ऑरेंज फ्लेवर्ड वोडका की चार बोतल बरामद हुई. आरपीएफ ने जब्त शराब और आरोपित को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी छपरा को सौंप दिया. जीआरपी ने कांड संख्या 194/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की जांच उप निरीक्षक नंद शर्मा कर रहे हैं.
सीनियर कमांडेंट के निर्देश पर छपरा जंक्शन पर कार्रवाई ; 9.96 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


