CHHAPRA DESK- बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के अंतर्गत आज जिले में अभियान चलाकर कुल पांच बच्चों को मुक्त कराया गया. सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशालोक में गठित धावा दल के द्वारा आज दरियापुर, जलालपुर एवं सदर छपरा में बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई की गई. जिसमें प्रखंड दरियापुर से कुल 02, जलालपुर प्रखंड से 01 एवं सदर छपरा प्रखंड से कुल 02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया. धावा दल में शामिल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रखंड दरियापुर में राजेश कुमार, प्रीतपाल सिंह, प्रखंड जलालपुर में मुन्ना कुमार, उषा कुशवाहा एवं विष्णु कुमार ने तथा सदर प्रखंड में मनीष कुमार, राजीव रंजन कुमार, सौरव कुमार शामिल थे. इस अभियान से विभिन्न प्रखंडों में दुकान एवं प्रतिष्ठान के मालिकों में हड़कंप मच गया. साथ ही नियोजकों में यह संदेश गया कि बच्चे से काम कराने वाले किसी नियोजक को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा. बाल श्रम से काम लेने वाले नियोजको को दंड स्वरूप 20-20 हजार रुपए की राशि जिला पदाधिकारी के यहां संचालित खाता बाल श्रम पुनर्वास कोष में जमा करना होगा तथा सभी दोषी नियोजकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.