CHHAPRA DESK- सारण जिला के तरैया थाना अंतर्गत एक भवन निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की मौत भारा से गिरकर हो गई. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां मौत हुई है. मृतक मशरक नगर पंचायत के पूरब टोला गांव निवासी स्व वंशी साह का 60 वर्षीय पुत्र शंकर साह बताया गया है. बताया गया कि तरैया के गलिमापुर गांव में मकान निर्माण कार्य में प्रथम तल्ले का कार्य चल रहा था. वह राजमिस्त्री भारा के उपर उपर चढ़े था. उसी दौरान भारा टूटने से अचानक नीचे गिर पड़े, जिसके कारण उनकी मौत हुई है. वहीं उनके साथ दो मजदूर भी गिरे लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई. सीएचसी में उनको मृत घोषित करते ही पत्नी फुलकुमारी देवी समेत बच्चों का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया है.
भवन निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की भारा टूटने से मौत ; दो मजदूर भी घायल

