CHHAPRA DESK- विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों, किसानों एवं पशु व्यापारियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. इसी क्रम में आज सारण जिला पशुपालन कार्यालय के मुख्य पंडाल का उद्घाटन सारण क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ कांता प्रसाद द्वारा किया गया. उद्घाटन समारोह में सारण जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार दास सहित डॉ हिमांशु, डॉ दिलीप झा, डॉ शिवशंकर एवं डॉ संतोष कुमार उपस्थित रहे. इस अवसर पर पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर भारत सरकार के डेयरी एवं पशुपालन विभाग के अपर सचिव श्री रामाशंकर सिन्हा भी जिला पशुपालन कार्यालय के मुख्य पंडाल पहुंचे. उनके साथ निदेशालय, पटना से डॉ दिनेश कुमार जौनपुरी तथा जिला पशुपालन पदाधिकारी, वैशाली डॉ रविशंकर विद्यार्थी उपस्थित रहे. जिला पशुपालन विभाग, सारण की ओर से सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया गया. भारत सरकार के अपर सचिव एवं अन्य आगत पदाधिकारियों द्वारा सोनपुर मेला परिसर में पशुपालन विभाग की ओर से संचालित अस्थायी पशु चिकित्सा शिविरों, घोड़ा वार्ड एवं बकरी वार्ड का स्थल निरीक्षण किया गया. इस दौरान पशुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं विभागीय तैयारियों का जायजा लिया गया. पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण तथा पशुपालकों को सुलभ एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई.
हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पशुपालन विभाग के पंडाल का उद्घाटन कर अपर सचिव ने किया पशु चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण

