GORAKHPUR DESK - देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 17 जुलाई को मुख्य कार्यक्रम स्थल जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ’अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अन्तर्गत भारतीय रेलवे के 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों एवं अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास रिमोट बटन दबाकर किया. 20 राज्यों में 75 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन, दुनिया के सबसे बड़े स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोग्राम में से एक है. जिसके अन्तर्गत आज पुनर्विकसित पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ऐशबाग जं0 रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया.
उक्त अवसर पर मंडल रेल प्रबन्धक, लखनऊ गौरव अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं गणमान्य अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ऐशबाग जं स्टेशन का व्यापक उन्नयन कार्य पूरा किया गया है. इस आधुनिकीकरण से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध होंगी. अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. इससे यहां आने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और उत्कृष्ट यात्रा अनुभव की अनुभूति होगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास होगा. उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने अपने सम्बोधन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकसित किये गये ऐशबाग जं स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद एवं माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया. उस दौरान श्री पाठक ने जींद और सोनीपत स्टेशनों के मध्य चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की विशेषताओं से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया. तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम में निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. विदित हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लगभग 24.13 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग जं स्टेशन का व्यापक उन्नयन कार्य पूरा किया गया है. इस आधुनिकीकरण से हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अमृत भारत स्टेशन योजना के पूरा होने पर स्टेशन को आधुनिक, सुरक्षित, सुविधाजनक और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. इसके अंतर्गत स्टेशन परिसर का व्यापक विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया गया है. यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ उच्च स्तरीय पार्किंग सुविधाओं का विकास भी शामिल है. इसी परिप्रेक्ष्य में ऐशबाग जं स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक, सांसद राज्यसभा संजय सेठ, सदस्य विधान परिषद लालजी प्रसाद निर्मल एवं मुकेश शर्मा, राज्य महिला आयोग अपर्णा बिष्ट यादव, आनन्द द्विवेदी, प्रतिनिधि केंद्रीय रक्षामंत्री दिवाकर त्रिवेदी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल उपस्थित थे.


