CHHAPRA DESK - प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षात्मक बैठक-सह- कार्यशाला का आयोजन भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में किया गया. जिलाधिकारी ने 15 फरवरी 2025 से आरंभ तथा 31 मार्च 2027 तक की इस समयबद्ध योजना के संबंध में बताया कि उपभोक्ता हितैषी तथा किफायती इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचलन हो तो उपभोक्ता के लिए लाभकारी है कि बिना किसी कॉलेटरल तथा सिबिल के किफायती ब्याज दर पर ऋण सुलभ है तथा दूसरे ऋण की ईएमआई मासिक बिल की तरह भरते हुए 4-5 साल में वह भी शून्य हो जाएगा जब ऋण पूरा चुकता हो जाएगा. दूसरी तरफ 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार एवं 3 किलोवाट तक के संयंत्र के संस्थापन पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी से उपभोक्ता को बड़ी राहत मिलती है. जिलाधिकारी ने 25 साल के संयंत्र के जीवन की बात कहते हुए 3-4 वर्ष में 100 वृक्ष प्रति सोलर पैनल के लाभ की बात कही. साथ ही दीर्घ अवधि में बिजली उत्पादन में सरकार के आत्मनिर्भर होने की दिशा में इस कदम को अत्यंत दूरगामी परिणाम वाला बताया. जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ. उन्होंने कहा कि यह योजना स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम लोगों के बिजली खर्च में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.जिलाधिकारी ने बताया कि पात्र परिवार अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सरकारी सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत होगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा.उन्होंने सभी इच्छुक लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे योजना के लिए केवल अधिकृत माध्यम से ही आवेदन करें. योजना से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग संबंधित विभाग एवं अधिकृत माध्यमों से प्राप्त किया जा सकता है. जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस जनहितकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें.
उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक बचत सुनिश्चित करें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के निर्माण में भी सक्रिय योगदान दें. इसी क्रम में जिलाधिकारी ने लाभुको को सम्मानित करने का काम किया 1) चंद्रमणि प्रसाद ब्यावहुत 2)अशोक कुमार चौबे 3)मनोज कुमार सिन्हा 4)जय लोक प्रकाश सिंह 5)विपिन कुमार शर्मा 6)मनोज कुमार ठाकुर इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.


