CHHAPRA DESK- छपरा शहर से सटे जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सीढ़ी घाट स्थित साधु लाल स्कूल के समीप नदी में स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति के डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं परिवार वाले भी रोते-पीटते घाट पर पहुंचे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई गई. डूबने वाले व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के करीम चक मोहल्ला निवासी शनि प्रसाद के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शनि प्रसाद अपने परिवार के साथ नदी में स्नान करने पहुंचे थे. उसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बहने लगे. उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी ने भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. फिलहाल SDRF की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है. खबर लिखे जाने तक शव का कोई पता नहीं चल सका था और खोजबीन जारी थी.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

