CHHAPRA DESK- विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के अवसर पर आज दिनांक 27 नवंबर को बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवार द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया. सोनपुर मेला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों, कर्तव्यों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने की पहल की गई है. प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को पुलिस की भूमिका, कानून-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम के अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुति भी आयोजित की गई, जिसने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया. सोनपुर मेला में इस प्रकार की प्रदर्शनी आम नागरिकों एवं विशेषकर युवाओं को पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और जनहित में किए जा रहे प्रयासों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है.
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का समारोह पूर्वक किया गया उद्घाटन

