CHHAPRA DESK- सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पहले पुत्र पर चाकू से हमला किया गया फिर पिता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. वहीं जब घरवाले इकट्ठे हुए तो उनके घर पर पथराव भी किया गया. जिसके बाद जख्मी पिता-पुत्र को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है. घटना बीती शाम की बताई गई है. इस मामले में जख्मी के द्वारा गांव के ही दर्जनभर लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जख्मी में जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गौतम साह का 45 वर्षीय पुत्र देवनाथ साह एवं उनका 18 वर्ष की पुत्र अमित कुमार शामिल हैं. इस संबंध में जख्मी अमित के द्वारा बताया गया कि वह पूर्व से चल रहे केस को लेकर 19 को अपनी बाइक लेकर कोर्ट में गया था, जहां विपक्षी छोटू मांझी व मुन्ना मांझी के द्वारा उसकी बाइक को गायब करवा दिया गया. उस मामले में उसके द्वारा नगर थाने में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसी विवाद को लेकर बीती शाम उन लोगों ने उसके ऊपर चाकू से हमला किया. जिसके बाद उसके पिता घर पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दिया.