CHHAPRA DESK- छपरा मंडल कारा में आज अल सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ सघन छापेमारी की. अचानक सुबह-सुबह अधिकारियों के जेल पहुंचने से बंदियों में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के रहने वाले स्थानों तथा अन्य परिसर की सघन जांच की गई. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जेल प्रशासन के साथ विचार-विमर्श किया गया. उस दौरान मोबाइल, नशीले पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामान की तलाश की गई. जेल सुपरिंटेंडेंट अमरजीत कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और बंदियों के पास प्रतिबंधित सामग्री की मौजूदगी की जांच के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह की छापेमारी की जाती है. अधिकारियों की इस कार्रवाई से जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई. छापेमारी टीम में एसडीएम नितेश कुमार के साथ सिटी एसपी राज किशोर सिंह, एसडीपीओ सदर सुमन शेखर एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे.