CHHAPRA DESK - 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए सारण जिले की 28 सदस्यीय बालक-बालिका टीम आज शुक्रवार को मुंगेर के लिए रवाना हुई. टीम को सारण जिला योगा संघ के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और अभिभावक भी उपस्थित थे. यह प्रतियोगिता 22-23 अगस्त 2026 को मुंगेर किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम प्रांगण में आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में बिहार के 38 जिलों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे. जिला संघ के अध्यक्ष डॉ सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए होगा, जो जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी. इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह, संगीता सिंह, संघ सचिव यशपाल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह, संध्या कुमारी, अमृत कुमार, आशुतोष कुमार, आकाश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. डॉ सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारण की टीम बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी.
13वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने मुंगेर रवाना हुई सारण की 28 सदस्यीय टीम

