CHHAPRA DESK- सारण जिले में 22 से 28 नवंबर तक चलने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ आज सदर अस्पताल में पूर्व विधायक डॉ सीएन गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र महतो एवं अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर केएम दुबे के द्वारा विधिवत नवजात शिशु को पोलियो निरोधी दवा पिलाकर किया गया. उक्त अवसर पर पूर्व विधायक, डीआईओ एवं डीएस ने पोलियो आंदोलन की माता पर प्रकाश डालते हुए इस अभियान की सफलता को लेकर आम जनता अपील की है वही डॉक्टर सुरेंद्र महतो ने बताया कि जिले में कुल 6.30 लाख घरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि सर्वे के अनुसार करीब 5.30 लाख बच्चों को कवर किया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए 1481 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का काम करेंगी. इसके अलावा ट्रांजिट टीम भी बनाई गई है, जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहकर आने-जाने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक देगी. बता दें कि बीते दिन पोलियो उन्मूलन अभियान अंतर्गत छपरा सदर अस्पताल परिसर से एएनएम कर्मियों द्वारा पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई थी. उस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया और बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

