CHHAPRA DESK - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पे नगर इकाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया. नगर मंत्री आशीष प्रजापति द्वारा राजेंद्र कॉलेज में ध्वजारोहण कराया गया. जिसमें जिला प्रमुख डॉ अनुपम सिंह, नगर उपाध्यक्ष डॉ नीतू सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख अदिति कुमारी, जिला संयोजक भास्कर कुमार, नगर सह मंत्री रंकित सिंह, शिवम, नगर कार्यालय मंत्री रितिक कुमार सिंह, कॉलेज इकाई अध्यक्ष राकेश शर्मा, कॉलेज मंत्री अमन सिंह, उपाध्यक्ष रुचि कुमारी, धीरज कुमार, शशि कुमार के साथ अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. जिसके उपरांत सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में परिषद के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस महाअभियान में रक्तदान किया. रक्तदाताओं ने यह संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज गुप्ता (प्रांत उपाध्यक्ष), राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य डॉ पूनम सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार सिंह, जिला प्रमुख डॉ अनुपम सिंह, जिला संयोजक भास्कर कुमार, नगर अध्यक्ष डॉ जया पांडे, नगर मंत्री आशीष प्रजापति के साथ अन्य कार्यकर्ता धीरज कुमार, आदर्श राज, शिवम मिश्रा, आयुष, ऋतिक सिंह की उपस्थिति रही. उन्होंने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना प्रत्येक युवा का कर्तव्य है तथा रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है.


