CHHAPRA DESK - जिले में लुटेरा एवं झपट्टा गिरोह की सक्रियता को देखते हुए की स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सारण एसएससी विनीत कुमार के निर्देश पर शहर के सभी आभूषण दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है. इस जागरूकता कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी आभूषण दुकानों पर पुलिसकर्मी जाकर दुकानदारों को जागरुक करते हुए थानेदार का नंबर दे रहे हैं. इसी क्रम में भगवान बाजार थाना अध्यक्ष के द्वारा अपने क्षेत्र में सोनारपट्टी सहित बाजार के सभी आभूषण दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है. उस दौरान थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा आभूषण दुकान पर जाकर उन्हें थाना का नंबर देने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उन्हें थाना का सहयोग लेने की बात बताई. वहीं सभी दुकानदारों को एक डायरी भी बनाने को कहा गया ताकि वे लोग जब भी उनकी दुकान पर पहुंचे तो डायरी में उसका जिक्र हो सके. इसके साथ ही वह दुकानदार पुलिस को फोन करने में संकोच ना करें. गुदरी बाजार में भाजपा नेता चंदन सोनी की दुकान पर कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सारण एसएसपी के इस पहल पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार पुलिस जागरूक रहे तो शहर में सभी आभूषण व्यवसायी भी सुरक्षित रह सकते हैं. बता दें कि शहर में दिनदहाड़े हत्या, लूट व छिनतई की घटनाओं में काफी तेजी से इजाफा हुआ है, जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है.