CHHAPRA DESK - सारण जिले के गौरा थाना अंतर्गत सलिमापुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक किसान की मौत सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृतक की पहचान जिले के गौरा थाना क्षेत्र के नथुआ सलिमापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामकिशुन राय के 52 वर्षीय पुत्र राजकिशोर राय के रूप में की गई है. सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद घर-परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिवार वालों का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में मृतक के छोटे भाई के द्वारा पोस्टमार्टम के दौरान बताया गया कि उनके भैया खेती किसानी का काम करते थे और बाइक से घर लौट रहे थे. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद वे लोग उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत ; परिवार में लगा रोना-पीटना

