SIWAN DESK- सिवान जिले के जामो बाजार थाना अंतर्गत सुल्तानपुर कलां गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. जहां, बीते 20 अक्टूबर को मृत एक महिला के पार्थिव शरीर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कब्र से बाहर निकालकर बगल की झाड़ी में रख दिए जाने की सूचना जामो बाजार थाना का प्राप्त हुई. सूचना प्राप्त होते ही महाराजगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जामो बाजार थानाध्यक्ष, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किये तथा उक्त शव को पुलिस की उपस्थिति में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुनः कब्र में दफनाने एवं मिट्टी भराई की प्रक्रिया पूरी कराई गई. इस संबंध में जामो बाजार थाना द्वारा कांड दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
कब्र से शव निकाल उपद्रवियों ने झाड़ी में फेंका, आक्रोश ; प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पुनः कब्र में दफनाया गया

