CHHAPRA DESK- सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत भिट्टी शहाबुद्दीन आरा मिल के सामने अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध मजदूर की मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के के खबसा गांव निवासी स्वर्गीय दारू राय के 76 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राय के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह भिट्टी शहाबुद्दीन गांव स्थित आरा मशीन पर मजदूरी का काम करते थे संध्या पहर वह मजदूरी से वापस घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, उसी बीच आरा मशीन के समीप तेज गति से जा रही बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण उनकी मौत मौके पर हो गई. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक को जब्त करते हुए चालक को पकड़ लिया, जिसे पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद जहां घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.