CHHAPRA DESK- सारण जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया. जिसके बाद घर परिवार में चीख-पुकार मच गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत किशोर जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत सैदपुर ककड़िया गांव निवासी सुमन कुमार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र कृष राज बताया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि आज सुबह वह पूजा करने के लिए गया था, जहां पूजा करने से पूर्व नदी में स्नान कर रहा था. उसी बीच गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हो गई. यह देखकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से निकलने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक उसे नदी से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.