CHHAPRA DESK - छपरा मुख्य न्यायिक पदाधिकारी स्वाति सिंह के न्यायालय में चर्चित मढ़ौरा थाना कांड संख्या- 664/26 बिट्टू कुमार सिंह के हत्या मामले में नामजद अभियुक्त बबलू कुमार जायसवाल एवं प्रिंस जायसवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को छपरा मंडल कर भेज दिया है. बताते चले की मढ़ौरा थाना के पटेड़ा निवासी के सूचिका लीलावती देवी पति धर्मनाथ सिंह ने अपना फर्दबयान दर्ज कराया था और कहा था कि कुछ दिन पहले मेरे पुत्र मृतक बिट्टू कुमार सिंह उम्र 27 साल से बबलू कुमार जायसवाल और प्रिंस जायसवाल मढ़ौरा थाना के मिर्जापुर निवासी तीस हजार रुपया लिए थे. मेरे पुत्र द्वारा कई बार मांगने पर उन दोनों ने रुपया नहीं दिया. पैसा नहीं देने पर मेरे पुत्र ने बबलू जायसवाल का मोटरसाइकिल अपने पास रख लिया. दिनांक 2 अगस्त 2026 को 11:30 बजे दोनों व्यक्ति मेरे घर पर आए तो मैने मोटरसाइकिल दिलवा दिया और दोनों व्यक्ति ने यह कहकर मोटरसाइकिल ले लिया कि तीस हजार रुपया आज दे देंगे. दोनों लड़के के बताए अनुसार दिनांक 3 अगस्त 2026 को 2:40 दोपहर में मेरे पुत्र मृतक बिट्टू कुमार पैसा लेने के लिए मढ़ौरा थाना ग्राम तेजपुरवा चौक पर गया था. तभी बबलू कुमार जायसवाल और प्रिंस कुमार जायसवाल एक मोटर साइकिल से आए उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी थे और मेरे पुत्र को पकड़ लिया बबलू कुमार अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर मेरे पुत्र को गोली मार कर हत्या कर दिए और तीनों व्यक्ति हथियार से फायर करते हुए फरार हो गए.
चर्चित मढ़ौरा हत्या कांड मामले में दोनों नामजद अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण


