CHHAPRA DESK - सारण जिला के इसुआपुर थाना क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया. मृत व्यक्ति जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी जोधा सिंह के पुत्र प्रेम सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह भवन निर्माण कार्य को लेकर इसुआपुर थाना क्षेत्र में काम कर रहा था. उस बीच उसे करंट का तेज झटका लग गया और आननफानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां, उस मजदूर की मौत हो गई. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया। वहीं रात्रि होने का इस मामले में प्राथमिकी और पोस्टमार्टम दोनों ही मामलों में प्रक्रिया जारी थी.
करंट लगने से अचेत मजदूर की उपचार के दौरान मौत ; घर में मचा कोहराम

