CHHAPRA DESK- छपरा शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुर्गा पूजा की तैयारी के बीच भीड़भाड़ होने के बाद भी शहर के बीचो-बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया और जब तक महिला शोर मचाती तब तक वह बाइक की गति बढ़कर भाग निकले. घटना योगिनियां कोठी के समीप की है. इस संबंध में पीड़ित महिला के द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पीड़ित महिला शहर के नगर थाना अंतर्गत सलेमपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय ध्रुव प्रसाद ओझा की पत्नी पुष्पा ओझा बताई गई है. नगर थाना को दिये गये अपने आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि वह पूजा की तैयारी को लेकर योगानिया कोठी के समीप मिट्टी का बर्तन खरीदने गई थी. उसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उसके समीप से गुजरे और उसके गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गये. उनके द्वारा बताया गया है कि सोने के चेन का वजन 24 ग्राम था. सूचना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है.
दिनदहाड़े महिला के गले से सोने का चेन झपट फरार हुए बाइक सवार बदमाश

