CHHAPRA DESK - सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के झखरा गांव में अंधविश्वास के कारण घर के इकलौते चिराग की जान चली गई. मृत बच्चा स्थानीय थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी मदन राय का पुत्र पियुष कुमार बताया गया है. बताया जाता है कि वह बच्चा घर के पास अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था. उसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया. बच्चे के रोने और सांप काटे जाने की सूचना पर परिजन आनन फानन में परिजन उस बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे और झाड़-फूंक के चक्कर में बच्चे की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सांप काटने के बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस या सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के ही एक बाबा के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए. जहां झाड़-फूंक के दौरान ही बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती गई. जब तक परिजनों को गंभीरता का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्चे ने दम तोड़ दिया. बच्चा तीन बहन के बीच अकेला भाई था.