CHHAPRA DESK - विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण, लायंस क्लब महाराजगंज रघुशांति एवं लियो क्लब का संयुक्त पदस्थापना समारोह स्थानीय शुभारंभ पैलेस में भव्य रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलापाल लायन संगीता नंदा, उप जिलापाल लायन गीता शर्मा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रकाश नंदा, लायन गणवंत मल्लिक एवं डॉ एस के पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
इस अवसर पर जिलापाल लायन संगीता नंदा ने मारुति मानस हनुमान मंदिर परिसर में लायंस क्लब द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए नवनिर्मित शेड का उद्घाटन भी किया. मौके पर जिलापाल संगीता नंदा ने कहा कि छपरा की धरती हमेशा से ऐतिहासिक रही है। यहां आकर और लायंस क्लब छपरा सारण के सदस्यों का समाजसेवा के प्रति उत्साह देखकर मैं अभिभूत हूं उन्होंने कहा कि लायंस क्लब छपरा सारण, महाराजगंज रघुशांति एवं लियो क्लब द्वारा डॉ. एस. के. पांडेय के नेतृत्व में लगातार बेहतर सामाजिक सेवा कार्य किए जा रहे हैं. उपजिलापाल लायन गीता शर्मा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई, जबकि पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गणवंत मल्लिक ने नई टीम के पदाधिकारियों को पदस्थापित किया. इस अवसर पर लायन आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में क्लब की पत्रिका ‘आस्था’ का विमोचन भी किया गया. साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को तीन सिलाई मशीन प्रदान की गईं. लियो क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लियो विशाल भास्कर द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लायंस एवं लियो क्लब के सदस्यों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, जिसमें रोटरी क्लब, रोटी बैंक, भारत विकास परिषद सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की. इस अवसर पर अध्यक्ष लायन आनंद अग्रहरी, रिशन्द्र पप्पू, सचिव रजनीश कुमार, पीडीजी लायन डॉ एस के पांडेय, प्रकाश नंदा, लायन सीमा पांडेय, प्रहलाद सोनी, आरसी प्रमोद मिश्रा, जेडीसी ममता पुतुल, डॉ ओ पी गुप्ता, डॉ नवीन द्विवेदी, डॉ यूके पाठक, जगदीश शर्मा, सुधीर कुमार, विक्की आनंद, अर्चना श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, संदीप कुमार, लियो अध्यक्ष विकास पटेल, विशाल भास्कर, लियो सुप्रीम, पीआरओ लायन संदीप कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में लायंस एवं लियो सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन आनंद अग्रहरी ने की. अतिथियों का स्वागत लायन अमर कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन लायन मनोज वर्मा ‘संकल्प’ ने किया और अपनी प्रभावी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.


