CHHAPRA DESK - अंतरराष्ट्रीय स्वय सेवी संस्था लायंस लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन के तत्वावधान में छपरा शहर के गर्ल्स उच्च विद्यालय में माहवारी जागरूकता अभियान के अंतर्गत "चुप्पी तोड़ो, खुल के पूछो" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्या किरण सिंह, डॉ नताशा सिंह, लायंस अध्यक्ष आदित्य सोनी, लियो उपाध्यक्ष उज्जवल मिश्रा ने किया. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ नताशा ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक एवं सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर किसी प्रकार की झिझक या शर्म महसूस करने की आवश्यकता नहीं है. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने माहवारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और वैज्ञानिक तरीके से उत्तर दिया. इस संवादात्मक सत्र से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त हुआ. लायन अध्यक्ष आदित्य सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था, हमारे लायंस क्लब की जिलपाल श्रीमती संगीता नंदा जी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. वही लियो उपाध्यक्ष उज्जवल मिश्रा ने कहा कि समाज में माहवारी को लेकर फैली गलत धारणाओं को समाप्त करने तथा किशोरियों को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे. साथ ही दो सौ पीस सैनेटरी पैड्स लियो क्लब के द्वारा स्कूल प्रबंधक को उपलब्ध कराया गया. वहीं विद्यालय की प्राचार्या किरण सिंह ने लियो सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन कुंवर जायसवाल, अभिषेक किशोर, विकास गुप्ता, लियो लायन मनीष कुमार, विकास समर आनंद, आशुतोष पाण्डेय, अमित सोनी, लियो अभिषेक गुप्ता, निशा गुप्ता,कुमार अभिषेक, कृष्ण कन्हैया मिश्रा, लीलावती कुमारी आदि सदस्य मौजूद रहे.