CHHAPRA DESK- छपरा शहर के राजेंद्र सरोवर स्थित विद्युत कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई जब विद्युत कनेक्शन काटे जाने से नाराज उपभोक्ता ने कार्यालय में घुसकर जेई के नहीं मिलने पर विद्युत कर्मी की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई. उस दौरान विद्युत कर्मियों के साथ उनकी हाथापाई हुई है. वहीं घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले चारों आरोपी भाग निकले. जख्मी बिजली विभाग के टेक्नीशियन धनंजय कुमार गुप्ता बताते गए हैं. बताया जाता है कि शहर के नगर थाना क्षेत्र के दहियावां ब्राह्मण टोली निवासी एक उपभोक्ता का करीब 47000 बकाया होने के कारण विद्युत विभाग के कनीय अभियंता द्वारा विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. जिसको लेकर उपभोक्ता अन्य सहयोगियों के साथ विद्युत कार्यालय पहुंचा था और मारपीट की घटना कारित की गई. इस
घटना के संबंध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उपभोक्ता का बिजली बिल बकाया होने के कारण उसका कनेक्शन काट दिया गया था. इसी बात को लेकर उपभोक्ता पक्ष के लोग सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे थे. आरोप है कि चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने हेलमेट और ईंट से कर्मचारियों पर हमला कर दिया. उस दौरान टेक्नीशियन धनंजय कुमार गुप्ता के सिर में गंभीर चोट लगी. उस दौरान मारपीट का वीडियो बनाए जाने पर मोबाइल भी पटक कर तोड़ा गया है. घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई. मारपीट की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी एवं एसडीओ धीरज सती समेत अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. घटना को लेकर बिजली विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही थी. वहीं इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

