CHHAPRA DESK- छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिनटोलिया में एक शिक्षक की संदिग्ध मौत हो गई. इस घटना की जानकारी तब हुई जब उनका उनके द्वारा मोबाइल नहीं उठाए जाने के बाद उनकी पत्नी व परिजन छपरा उनके कमरे पर पहुंचे. तब पाया गया कि उनका कमरा अंदर से बंद था. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला तो पाया गया कि कमरे के अंदर वह बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे. यह देखकर उनकी पत्नी और परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां प्रशासनिक आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. मृत शिक्षक की पहचान जनता बाजार थाना क्षेत्र के धनेश छपरा गांव निवासी रामबालक राय के 52 वर्षीय पुत्र अशोक राय के रूप में की गई है जो कि मानुपुर जहांगीर स्थित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर करीब 30 वर्षों से कार्यरत थे. वह फिलहाल शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिनटोलिया में रहते थे. उनके मौत के सही कर्म की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल प्रथम दृश्यता उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है. वहीं इस घटना के बाद घर परिवार में चीख-पुकार मचा हुआ है.