CHHAPRA DESK- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्यस्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (MMUY) के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में जिला उद्योग केंद्रों (DIC) के अंतर्गत MSME केंद्रों का शुभारंभ किया गया. इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सारण जिले की सहभागिता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से रही. इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार करने में बल मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इस अवसर पर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सारण छपरा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के क्रम में सारण जिले में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (EDP) सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले लाभार्थियों के बीच उप विकास आयुक्त, सारण की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए.