CHHAPRA DESK- सारण प्रमंडल स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल विधाओं में सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिले के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

योगासन प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-19 बालिका वर्ग:

रूबी कुमारी, रोशनी कुमारी, भारती कुमारी एवं स्नेहा कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वहीं गोपालगंज की खुशी सिंह ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया.

अंडर-19 बालक वर्ग:

राजू ओझा, शिवम कुमार, आर्यन राज एवं यशवर्धन कुमार विजेता रहे.

अंडर-17 बालक वर्ग:

गुड्डू कुमार, आकाश कुमार, टिक राजा, श्रेयांश कुमार एवं युवराज कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया.

अंडर-17 बालिका वर्ग:

अनुष्का, सुमैया, त्रिशिका, आनंदी एवं सुप्रिया विजेता रहीं

अंडर-14 बालक वर्ग:

मनु कुमार, अपूर्व आलोक, प्रशांत कुमार एवं पीयूष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

अंडर-14 बालिका वर्ग:

सोनाली कुमारी, अनुष्का कुमारी, आनंदी, रागिनी कुमारी, अग्रिया एवं समीक्षा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया.

कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-14 बालिका वर्ग:

🥇 विजेता — सिवान

🥈 उपविजेता — छपरा

अंडर-14 बालक वर्ग:

छपरा एवं सिवान की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया है.

अंडर-17 बालक वर्ग:

छपरा एवं सिवान के बीच फाइनल मुकाबला जारी है.

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.