CHHAPRA DESK - छपरा शहर में विवादित जमीन और भूमाफियाओं के कारनामे अभी तक किसी से छुपे नहीं है. जिसको लेकर आए दिन मारपीट, गोलीबारी व हत्या जैसे संगीन वारदातों की घटनाएं सामने आती रही है. ताजा मामला छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत साधनापुरी से सामने आया है, जहां एक विवादित जमीन पर कब्जा करने को लेकर कुछ दबंग लोग पहुंच गए और घर को तोड़फोड़ कर कब्जा किया जाने लगा इस पर एक पक्ष में जाकर. जब एक पक्ष द्वारा हस्तक्षेप किया गया तो उसे लाठी-डंडे से पीट कर उसका एक पैर तोड़ दिया गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रेफर किया गया. फिलहाल उसका उपचार शहर के थाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. जख्मी व्यक्ति नगर थाना क्षेत्र के साधनापुरी गांव निवासी स्वर्गीय सर्वदेश्वरकांत पांडे का 40 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार उर्फ ट्विंकल बताया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान ट्विंकल ने बताया कि साधना पूरी स्थिति उसके दूसरे मकान को किराए पर लगाया गया है, जिसका केस उसे जमीन के पुराने मकान मालिक से चल रहा है. आज उसे सूचना मिली कि उसके उस मकान पर कुछ दबंग लोग जाकर घर को तोड़फोड़ कर कब्जा कर रहे हैं. इस सूचना के बाद वह वहां गया और रोक-टोक कर वीडियो बनाने लगा तब उन लोगों के द्वारा उसे लाठी-डंडे से पीटा गया, जिसके कारण उसका दाहिना पैर टूट गया है. इस मामले में सदर अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित के बयान पर दो नामजद समेत 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वही इस घटना की सूचना के बाद नगर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी. जिसके बाद कब्जा करने वालों को कानून के दायरे में रहकर काम करने की सलाह देते हुए उन लोगों से हटाया गया. फिलहाल स्थिति सामान्य बनाए जाने को लेकर वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.