CHHAPRA DESK- सारण जिला के भेल्दी थाना के शोभेपुर निवासी एक शिक्षक द्वारा गंडक नदी में रेवा घाट पुल से कूदने की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है. उक्त शिक्षक की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव निवासी उपेन्द्र राय के पुत्र शेखर सुमन के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह कोरेया खैरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर थे. बताया जाता है कि मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह गड़खा में फिजियोथेरेपी कराने गए थे. फिजियोथेरेपी के बाद अपने चालक विकास कुमार को बसंतपुर कटसा में उतार कर वह अकेले चार पहिया वाहन से रेवा घाट पुल पर पहुंचे और गंडक नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि पूर्व में ट्रक-बाइक हादसे में उनका पैर और जांघ जख्मी हो गया था. शेखर अविवाहित थे. सूचना पर सीओ निर्मला कुमारी के प्रयास से एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी है. थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए. परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे. शेखर चार भाई में छोटा था.

बडा भाई राजेश कुमार पंकज कुमार,चाचा मैनेजर राय शव बरामद के लिए प्रयास में जुट है.