CHHAPRA DESK- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय बालिका अंडर-14 कराटे प्रतियोगिता में सारण की बेटी अर्णवी सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. अर्णवी ने कराटे खेल में सारण जिले के लिए पहली बार SGFI प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन लुधियाना में होगा. इस प्रतियोगिता में अर्णवी बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. सारण की इस होनहार बेटी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर झांसी जिले में हर्ष का माहौल है वही खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है.
सारण की बेटी अर्णवी सिन्हा ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास ; राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

