CHHAPRA DESK - नेपाल में आई भीषण आपदा के बाद गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जिसके कारण नाविक अपनी नाव लेकर बीच धारा में जाने से कतराने लगे हैं. नदी के तेज बहाव के साथ लकड़ियां, गैस सिलेंडर, घरेलू सामान धारा के साथ आ रहे हैं. वहीं ग्रामीण का कहना है कि जिंदा हाथी भी बह कर आ रहे हैं. इसके साथ ही मरे हुए पशुओं के शव तक बहते हुए दिख रहे हैं. इस दृश्य ने सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है. नदी किनारे बसे गांवों के लोग संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हैं. कई परिवार ज़रूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि राहत और बचाव की व्यवस्था मजबूत रहनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके. वैसे, बाढ़ की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. जगह-जगह तटबांधों का निरीक्षण कर उन पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं ग्रामीण भी इस संभावित बाढ़ को लेकर काफी सतर्क है और तटबंध से सटे लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे हैं.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement
Advertisement
