
CHHAPRA DESK – जय भोला भंडारी सेवा दल (रजिo) छपरा, बिहार के तत्वधान में अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारे की सामग्री ले ट्रक उधमपुर (जम्मू -कश्मीर) के लिए रवाना हुआ. सामग्री लदे ट्रक को सेवा दल के अध्यक्ष, पप्पू चैहान एवं अन्य सदस्यों के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाई गई. ट्रक को फूल-माला, बैलून, झंडा, रंगबिरंगी लाइटों से सजाकर, बैण्ड-बाजा व मनमोहक झाकियों के साथ पुरे शहर में घुमाया गया. उस दौरान जय भोले, हर हर महादेव, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, बोल बम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. अमरनाथ जाने वालों के साथ अन्य शिव भक्त भी इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए. नगर भ्रमण यात्रा में शामिल भक्तों के लिए जगह-जगह पर पानी, शरबत, लस्सी, बिस्कुट, पुरी-सब्जी आदि खाने पीने की व्यवस्था की गई थी. ज्ञात हो कि इस सेवा दल के द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा मार्ग उधमपुर, जम्मू-कश्मीर में विशाल भंडारा लगाया जाता है.

वहां अमरनाथ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन, पानी, चाय-नास्ता, शौचालय, स्नानघर, यात्रियों के मनोरंजन तथा ठहरने व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था किया जाता है. यह बिहार का पहला और एकमात्र भंडारा है जो अमरनाथ की यात्रा मार्ग पर लगता है. इस वर्ष 6ठां विशाल भंडारा लग रहा हैं. आज के इस आयोजन में सेवादल के सदस्य- संजय प्रसाद वार्ड पार्षद, अमित कुमार, संजय प्रसाद, जयंत गुप्ता, मंटू बाबा, विकाश कुमार, कन्हैया कुमार, रवि सोनी, नीरज कु धंन्नू, बबलू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, राज अमिष, रिशु कुमार, मुकेश कुमार, अनिल गुप्ता, केदार प्रसाद, मनीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुरारी जयसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, राजु कुमार, रविंद्र कुमार, मुन्ना कुमार, शिव जी रस्तोगी, राकेश कुमार, सोनु, बिटटू ओझा, अजय कुमार, चंदन कुमार, मनी कुमार आदि ने भाग लिया.
