CHHAPRA DESK- सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद में एक महिला ने पीट-पीटकर दूसरी महिला की हत्या कर दी है. उस महिला की उपचार के दौरान पटना में मौत हुई है. मृत महिला अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी स्वर्गीय जयकुमार मांझी की 56 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी बताई गई है. इस संबंध में उसके पुत्र के द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस घटना के संबंध में मृत महिला के पुत्रों ने बताया कि पट्टीदार की एक महिला के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद उस महिला ने उनकी मां को अकेला पाकर पटक-पटक कर पीटा और ईंट-पत्थर से उसके ऊपर प्रहार कर दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उन लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर किया गया था. जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हुई है. जिसके बाद वे लोग रोते-पीटते शव लेकर घर पहुंचे और अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.