CHHAPRA DESK - बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा आगामी 01 अक्टूबर को राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर- तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी. मेले में 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक, Diploma, B.Tech आदि योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,500 से ₹27,500 तक का वेतन देय होगा. रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है. अभ्यर्थी बिहार सरकार के रोजगार पोर्टल- https://detjob.bihar.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं. रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर 18002965656 पर प्राप्त की जा सकती है. अभ्यर्थी घर बैठे उक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. रोजगार मेले के आयोजन स्थल पर भी ऑनलाइन निबंधन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी. इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं.
10वीं से लेकर B Tech पास युवाओं को भी मिलेगी नौकरी ; 01 अक्टूबर को यहां लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला


